फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसी विधानसभा क्षेत्र में कोई मार्ग न रहे क्षतिग्रस्त, अभियंता करें निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। निर्देश दिए कि किसी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी मार्ग क्षतिग्रस्त न रहे। इसको लेकर अभियंता स्थलीय निरीक्षण करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिले की विभिन्न विधानसभाओं के लिए प्रस्तावित निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के सभी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का गठन पारदर्शिता व जनप्रतिनिधियों के समन्वय के साथ किया जाए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रस्ताव संबंधित विधायक से प्रस्तावों के मिलान संबंधित विधानसभा के विधायक से कराने के बाद ही कार्ययोजना तैयार करें। उन्हाेंने निर्देश दिए कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र की कार्ययोजना में अन्य विधानसभा क्षेत्र के मार्गों को सम्मिलित न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जिले के किसी विधानसभा में कोई भी मार्ग क्षतिग्रस्त न रहे। इसको लेकर अधिशासी अभियंता मार्गाें का स्थलीय निरीक्षण करें।
विज्ञापन

इस मौके पर बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें