फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा मेरा क्या कसूर: जन्म लेते ही तीसरी बेटी को दरिंदे बाप ने बिस्तर पर फेंका, नवजात की चली गई जान

Thu, 01 Jun 2023 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में नवजात की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीसरी बेटी पैदा होने पर आरोपी पिता ने उसे बिस्तर पर फेंक दिया। जिससे उसकी जान चली गई। पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी शख्स की पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। पूरी दुनिया जब बच्चों की परवरिश और उनकी तरक्की के लिए खुशियों की कुर्बानी देने वाले माता-पिता के सम्मान में विश्व माता-पिता दिवस मनाने की तैयारी कर रही थी, तब पीलीभीत के पूरनपुर में एक पिता तीसरी बेटी होने पर उसकी मौत का कारण बन गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि दो बेटियों के बाद तीसरी बेटी के जन्म लेने पर पत्नी की अस्पताल से छुट्टी कराए बगैर घर चला गया। दोबारा बुलाया गया तो बीमार नवजात का इलाज न कराकर उसे बिस्तर पर फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी शख्स की पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी गांव सिरसा निवासी युवक से की थी। शादी के बाद बेटी के दो बेटियां हुईं। इस पर दामाद और उसके बहन-बहनोई अक्सर ताना देते। 

UP News: वीडियो कॉल पर लड़की ने की अश्लीलता की हद पार, फिर जो हुआ उससे बुजुर्ग की बिगड़ गई हालत

विरोध करने पर पीटते। तीसरी बार गर्भवती हुई बेटी की एक सप्ताह पहले भी उसके पति ने पिटाई की। प्रसव पीड़ा होने पर एक दिन पहले नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आपरेशन से उसने तीसरी बेटी काे जन्म दिया। नवजात कमजोर और बीमार थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीसरी बेटी के जन्म लेते ही दामाद पत्नी को अस्पताल में छोड़कर घर चला गया। अस्पताल की ओर से उसे दोबारा बुलाया गया। पत्नी ने इलाज कराने की बात कही तो युवक ने बच्ची को उठाकर बिस्तर पर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्ची की मौत तो हुई है, लेकिन घटना के समय अस्पताल का कोई शख्स सामने नहीं था। इसलिए फेंकने की बात स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें