फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गालियां देने का विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गालियां देने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र को पीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी अकरम ने बताया कि गांव गोरा निवासी जफर उसके दरवाजे पर किसी को गालियां दे रहा था। जिसका उसके पुत्र अल्ताफ खान ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर जफर ने पुत्र की पिटाई कर दी। बाद में जफर ने अपने साथियों के साथ उसे और उसके पुत्र को दोबारा पीटा।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अकरम की ओर से गांव गोरा निवासी जफर, मोहल्ला अहमदनगर निवासी अरसलान, फैजान, अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें