फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाली खेत से ट्रैक्टर निकालने पर पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। खाली पड़े खेत से ट्रैक्टर निकालने पर गांव के ही व्यक्ति ने गालीगलौज की। विरोध करने पर ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्र को बुरी तरह पीट दिया, सिर में चोट आने से पिता बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव बंग्ला उर्फ मित्रसेनपुर निवासी अर्जुन पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पांच जुलाई की सुबह वह अपने पिता राधेश्याम के साथ ट्रैक्टर से खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही शिवचरन की ट्राॅली खड़ी हुई थी। इसपर पिता ने ट्रैक्टर को खाली पड़े खेत से होकर निकाल लिया।
आरोप है कि इसपर शिव चरन गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने रविंद्र, नरेश व दाताराम के साथ मिलकर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर में चोट आने से पिता बेहोश होकर गिर गए। शोर-शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह बीच बचाव कराया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें