फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली चाय पत्ती बनाकर बेचने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्रांडेड कंपनी की चाय पत्ती के पैकेट में नकली चाय पत्ती भरकर बेचने वाले पिता-पुत्र को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से नकली चाय पत्ती के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कानपुर के सीताराम मार्केट कलेक्टरगंज निवासी राजकुमार जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें 20 दिन पहले पता लगा था कि उनके ब्रांड के नाम से नकली चाय पत्ती भरकर बेची जा रही है। सोमवार को वह पीलीभीत आए और कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले की हकीकत परखने के लिए सूचना के आधार पर जेपी रोड पर घंटाघर के पास जुम्मा नमकीन की दुकान पर छापा मारा। मोहल्ला खुशीमल निवासी जुम्मा खान और उसके बेटे अमान को नकली चाय की बिक्री करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से चाय पत्ती के कई पैकेट भी बरामद किए। पुलिस ने मामला सही पाने पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि कंपनी के मलिक ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। नकली चाय बरामद होने पर उन्हें जेल भेज दिया है। फिलहाल पत्ती का सैंपल जांच को मुरादाबाद लैब को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें