फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन कर रहे शिवसेना जिला अध्यक्ष की हालत बिगड़ी, भर्ती

Tue, 22 Dec 2015 10:55 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीपुरा गोशाला की अनियमितताओं की जांच में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर भूख हड़ताल पर बैठे शिवसेना जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा की हालत बिगड़ गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें अनशन स्थल से हटवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शिवसेना पिछले करीब एक सप्ताह से नेहरू पार्क पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रही है। रविवार से जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा भूख हड़ताल कर आमरण अनशन जारी किया था। तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे जिलाध्यक्ष की मंगलवार दोपहर बाद से तबियत बिगड़ने लगी।
इसकी जानकारी होने पर देरशाम सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, सीओ सिटी यशवीर सिंह, शहर कोतवाल संग्राम सिंह के साथ नेहरू पार्क पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से वार्ता कर अनशन समाप्त करने की अपील की लेकिन वह राजी नहीं हुए। इसको लेकर आंदोलनकारियों की सिटी मजिस्ट्रेट से नोंकझोंक भी हुई। न मानने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस के सहयोग से आमरण अनशन कर रहे जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबकि बाकी अनशनकारी अभी भी जमे हुए है।
विज्ञापन

इस मौके पर अश्विनी अग्निहोत्री, निष्ठम गुप्ता, ललित भारती, सतनाम सिंह, कुंज बिहारी, रंजीत गंगवार, लोकशंकर, भूपराम गंगवार, गुड्डू गंगवार, सुमित गुप्ता, शरद पांडेय,  महेंद्र सरीन, मोहित गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें