फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज पाइप लाइनों पर भड़के सदस्य, जेई का जवाब-तलब

Tue, 22 Dec 2015 10:53 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 14,52,84,000 रुपये मुनाफे का संशोधित बजट पेश किया गया। इस दौरान लीकेज पाइप लाइनें दुरुस्त न होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने जेई जल निगम से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2015-16 (छह माह) के लिए 35,44,41,000 रुपये आय के सापेक्ष 20,91,57,000 रुपये व्यय का संशोधित बजट पेश किया। चर्चा के बाद संशोधित बजट सदस्यों द्वारा बिना किसी शोर-शराबे के पास कर दिया गया। सदस्य पुष्पा उपाध्याय समेत अन्य सदस्यों ने शहर में तमाम पाइप लाइनें फटी होने की जानकारी दी। कहा कि लीकेज पाइप लाइनों का पानी पीकर शहरवासी बीमार हो रहे हैं। जलकल विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं जेई पर पानी का टैंकर मंगाने के नाम पर डीजल मांगने की आरोप लगाया। इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए जेई का जवाब-तलब किया। अनूप कुमार आदि ने शहर में अलाव की व्यवस्था न होने पर रोष जताया। देवी सिंह ने मधुबन कालोनी की जर्जर सड़कों व नालियों की दशा न सुधरने पर नाराजगी जताई। सुभाष सोनकर ने वार्ड में विकास कार्य न होने की बात कही। इकबाल हजरत ने हाल में अतिक्रमण मुक्त हुई नजूल भूमि पर पालिका द्वारा कब्जा लेने की बात कही। इस मौके पर लेखाकार वीके त्रिपाठी, जेई ओपी निगम, संतोष कुमार, महेंद्रपाल, राजेंद्र कुमार, मंजू जायसवाल, उमा मिश्रा, रेशमा बी, तरन्नुम, कंचन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें