पूरनपुर चीनी मिल परिसर में सड़क निर्माण में लगे श्रमिक।स्रोत:किसान
पूरनपुर। चीनी मिल के पेराई सत्र की तैयारी तेजी से की जा रही है। चीनी मिल यार्ड में पक्की सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि किसानों को असुविधा न हो। चार दिन में सडक़ निर्माण पूरा होने और पेराई सत्र 27 नवंबर से शुरू कराने की उम्मीद चीनी मिल के अफसर जता रहे है।
क्षेत्र में गन्ने की पैदावार अधिक होने पर पूरनपुर सहकारी गन्ना समिति का क्षेत्र का गन्ना पूरनपुर के अलावा पीलीभीत की एलएच चीनी मिल, बरखेड़ा, संपूर्णानगर, गुलरिया, मकसूदापुर चीनी मिल को आवंटित किया गया है।
संपूर्णानगर और पूरनपुर चीनी मिल को छोड़कर अन्य मिलों का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। संपूर्णानगर चीनी मिल का पेराई सत्र 25 को शुरू होगा। पूरनपुर चीनी मिल के यार्ड में सड़क निर्माण को लेकर पेराई सत्र शुरू होने में अभी सप्ताह भर लगने की संभावना किसान नेता व्यक्त कर रहे हैं।
चीनी मिल के प्रभारी जीएम टीपी पाल ने बताया कि चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यार्ड में सड़क निर्माणाधीन है। इसका निर्माण चार दिन में पूरा हो जाएगा। सड़क का कुछ हिस्सा पेराई सत्र के बाद बनाया जाएगा।