पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के आवास पर हुई पंचायत में कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर निर्दोषों, गरीबों, मजूदरों को परेशान करने का आरोप लगाया गया।
पंचायत में अक्तूबर माह में जिलाध्यक्ष से अभद्रता करने, गांव टंडोला के एक घर में टीम के साथ घुसकर महिलाओं, बच्चों से अभद्रता करने पर चर्चा की गई। तय हुआ कि शीघ्र ही उक्त दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर भाकियू सीओ पूरनपुर का घेराव करेगी। पंचायत का संचालन भाकियू के जिला सचिव अखिलेश यादव ने किया। संवाद