फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भीगते हुए खाद की लाइन में लगे किसान, बाद में मायूस लौटे

विज्ञापन
प्रेम सिंह
विज्ञापन
घुंघचाई। खाद के लिए सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी लाइनें लग रहीं हैं। घुंघचाई समिति पर सोमवार को किसानों की भीड़ जुटी। बारिश में भीगते हुए किसान खाद की लाइन में लगे। घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

घुंघचाई साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए सोमवार को बरसात में कई किसान छाता लगाकर पहुंचे। दिलावरपुर की साधन सहकारी समिति की खाद भी घुंघचाई में ही वितरित की गई। इसको लेकर काफी भीड़ एकत्र हो गई। पहले आधार कार्ड पर यूरिया के दो कट्टे मिल जाते थे, लेकिन काश्तकारों से उनके जमीन की फर्द निकलवाने के लिए कहा गया।
इसको लेकर काफी समस्या आ गई। बारिश के बावजूद देर शाम तक कई किसान खाद के लिए लाइनों में लगे रहे। कई किसानों को बिना खाद के ही वापस लौटना पड़ा। प्राइवेट दुकानों पर खाद के साथ जबरन जिंक बेची जा रही है। समिति के सचिव मुनीश दीक्षित ने बताया कि जितनी खाद आती है। उसका वितरण कर दिया जाता है। किसानों को लगातार खाद दी जा रही है।
विज्ञापन





खाद का वितरण घुंघचाई में ही किया गया। यहां पर लंबी लाइन होने के कारण काफी असुविधा हो हुई। क्रम वार तरीके से खाद दिलावरपुर समिति पर भी वितरित की जाए।- जवाहरलाल, दिलावरपुर


आधार कार्ड के आधार पर पहले तो बेहतर तरीके से खाद मिल जाती थी। अब तक खाद नहीं मिली है। प्राइवेट दुकानों पर जबरन जिंक दी जा रही है। इससे काफी नुकसान हो रहा है।- रोहन लाल, सिमरिया ताल्लुका अजीतपुर बिल्हा


साधन सहकारी समिति में हमारा चालू खाता है। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद यूरिया खाद समय से न मिल पाने के कारण फसल को नुकसान हो रहा है। विभागीय लोगों से मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं।- प्रेम सिंह, जमुनिया जगतपुर


पीओएस मशीन में आठ यूरिया प्रतिष्ठानों पर कम मिला स्टॉक, लाइसेंस निलंबित

पीलीभीत। आठ उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। इन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान टीम को मैसर्स कृषक सेवा केंद्र सुनगढ़ी, मैसर्स गंगवार खाद भंडार, मैसर्स बालाजी फर्टिलाइजर्स, मैसर्स एचएफएफयूसीएल डीबीओ कक्कट्ठा, मैसर्स नवीन कृषि सेवा केन्द्र, मैसर्स ओम नारायण सहकारी समिति आदि प्रतिष्ठानों पर हजारों बैग यूरिया कम मिले, जबकि पीओएस मशीनों में स्टॉक था। विक्रेताओं ने पीओएस मशीन में बिक्री के बिना ही यूरिया निकाल दी, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन है। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने सभी आठों विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। संवाद

प्रेम सिंह

प्रेम सिंह

प्रेम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें