फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जलभराव के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खेतो में जल भरा होने के विरोध में तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे शेरपुर कलां के लोग।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुरकलां के समीप खेतों और गांव में जलभराव के विरोध में सब्जी की खेती करने वाले किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में पानी निकास की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शेरपुरकलां की खराब सफाई व्यवस्था के चलते गांव के धार्मिक स्थलों में गंदा पानी भर गया है। गांव के आसपास खेतों में सब्जी की फसलें पूरी तरह डूब गईं हैं। ज्ञापन में उन्होंने पानी का निकास दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शरीफ अहमद, अल्ताफ हुसैन, अब्दुल जलील, हिदायतुल्ला, अरबाज, इस्लाम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें