किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का धरना जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान पकड़े गए किशोर की रिहाई आदि की मांगों को लेकर चल रहा है।
शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में चल रहे धरने के दौरान जिला प्रभारी यूसुफ मलिक ने कहा कि जिले की पुलिस एक बेगुनाह किशोर को 22 दिन से जेल में बंद किए हुए हैं। जिला प्रशासन मानवाधिकार के हनन के साथ कानून का भी उल्लंघन कर रहा है। अब मामले को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। न्याय पाने के लिए मानवाधिकार आयोग भी जाएंगे। कहा कि मजलूमों की लड़ाई राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह के नेतृत्व में लड़ी जाएगी। यदि मांगें नहीं मानी गई तो 15 जनवरी से धरने को एक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। इसमें बेगुनाह किशोर को रिहा करने, दर्ज मुकदमे वापस लेने, दोषी एएससी का स्थानांतरण कराने और मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की गई। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष सर्वदत्त सिंह, महेंद्र गंगवार, मतलूब अहमद, छात्रनेता मोहम्मद राशिद अंसारी, अब्दुल वहीद, रौनक अली, मिराज खां, सीमू, रईसउद्दीन, फरहान, अफसर, अबसार खां, अजीम, मुन्ने, अनीस, नाजिम, जमाल, मोहम्मद हनीफ, शमशाद, मोहम्मद दानिश, वेदप्रकाश, मुख्तार अहमद, फरीद, जगतार सिंह, महबूब मियां कदीरी आदि शामिल रहे।