फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की सेवा से होती उन्नति

Thu, 14 Jan 2016 12:01 AM IST
अमरैयाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव महादिया में चल रहे सात दिवसीय सत्संग समारोह के समापन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। समापन पर वक्ता प्रगट शीतला देवी ने बुजुर्गों की सेवा और शाकाहारी बनने का आह्वान किया। प्रसाद वितरण के साथ सत्संग समारोह का समापन हो गया।
विज्ञापन

सात जनवरी से चल रहे सत्संग समारोह का बुधवार को समापन हो गया। समापन पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। अंतिम दिन प्रवचन करते हुए बरखेड़ा ब्लाक के गांव गाजीपुर कुंडा की प्रगट शीतला देवी ने कहा कि घर, बर्तन आदि जब पुराने हो जाते हैं, तब उनको नया खरीदा जा सकता है, लेकिन बुजुर्ग दोबारा मिलने वाले नहीं, बुजुर्ग अनमोल है। जिनकी सेवा से उन्नति होती है। उन्होंने कहा कि मानव के तन की कीमत प्रतिदिन घटती है। खानपान ठीक न होने से बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। शाकाहारी बनने से बीमारियों से मुक्ति मिलने के साथ शरीर निरोगी रहेगा। सत्संग समारोह में गांव खाता, अमरैयाकलां, महादिया, खमरिया पट्टी, सुखदासपुर, नवदिया धनेश, तकिया दीनारपुर, रंपुरा फकीरे, रघुनाथपुर सहित कई गांव के श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान घनश्याम, हरद्वारी लाल, चंद्रपाल, बबलू यादव, ओमप्रकाश, डॉ. रामपाल सिंह, सुरेश चंद्र राठौर, राकेश कुमार, जसवंत सिंह, राधा देवी, राजेश्वरी देवी, कंचन देवी, मीरा देवी, वीरमती, जयदेवी, नीलम, फूलमती, आशारानी, आत्माराम आदि थे। प्रगट शीतला देवी ने बताया कि गांव नवदिया सुखदासपुर में 15 जनवरी से सात दिवसीय सत्संग समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें