फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में भी नहीं हो रहा गन्ना भुगतान

Thu, 11 Jan 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरकार बदलने के बाद भी गन्ना किसानों की समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं। नियमत: 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान होना चाहिए। भाजपा ने विधान सभा चुनाव में सत्ता में आने पर ऐसा करने का भी ऐलान किया था, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी ऐसा नहीं हो पा रहा है। जिले की चार चीनी
विज्ञापन

मिलों में से केवल शहर की एलएच मिल ने ही चार जनवरी तक खरीदे गन्ने का भुगतान किया है। इसके बाद भी जिले की चारों मिलों पर गन्ना किसानों का करीब 135 करोड़ रुपया बकाया है। 
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर यह उम्मीद जगी थी कि गन्ना किसानों को इस बार समय से भुगतान मिलेगा। इससे किसानों के चेहरे खिले हुए थे, लेकिन गन्ना पेराई सत्र चालू होने पर नतीजा ढाक के तीन पात निकला। पेराई को लगभग डेढ़ माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन शहर की एलएच मिल को छोड़ बीसलपुर व पूरनपुर की सहकारी और बरखेड़ा स्थिति बजाज चीनी मिल ने 14 दिन पर निर्धारित मानक के अनुसार भुगतान नहीं किया है। शहर की एलएच शुगर मिल ने अब तक 238 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है जिसमें मिल चार जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का 214 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर चुकी है। मिल का यह भुगतान 14 दिन के निर्धारित मानक से अधिक है। मिल पर अब मात्र 24.19 करोड़ रुपया बकाया है। वहीं बरखेड़ा स्थित बजाज मिल की बात करें तो मिल ने 142 करोड़ रुपये का गन्ना खरीद है, जिसके सापेक्ष मात्र 62.88 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया है। मिल पर लगभग 80 करोड़ रुपया बकाया है। वहीं बीसलपुर सहकारी मिल ने 37.43 करोड़ के सापेक्ष 20.95 करोड़ और पूरनपुर की सहकारी मिल ने 32.21 करोड़ के सापेक्ष 17.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। दोनों मिलों पर क्रमश: 16.47 करोड़ व 14.89 करोड़ रुपया बकाया है। 
विज्ञापन


बजाज मिल सबसे फिसड्डी 
गन्ना भुगतान के मामले में बरखेड़ा स्थित बजाज मिल सबसे फिसड्डी है। चालू पेराई सत्र में शहर की एलएच मिल जहां 90 प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं वहीं बजाज मिल ने मात्र 44 प्रतिशत भुगतान ही किया है। जबकि दोनों सहकारी मिलों क्रमश: बीसलपुर 56 प्रतिशत और पूरनपुर 54 प्रतिशत भुगतान ही कर सकी हैं। 

18 तक का भुगतान भेजा 
किसान सहकारी चीनी मिल ने 10 दिसंबर से 18 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का 5.47 करोड़ रुपये भुगतान बृहस्पतिवारको बैंक खातों में भेज दिया है। यह जानकारी चीनी मिल के सीओ इकरामुल्ला ने दी है। 
विज्ञापन


गन्ना मिलों के भुगतान की स्थिति (करोड़ में) 
मिल कुल मूल्य भुगतान बकाया 
पीलीभीत 228.43 214.23 24.19 
बीसलपुर 37.43 20.95 16.47 
पूरनपुर 32.21 17.31 14.89 
बरखेड़ा 142.17 62.88 79.28 
कुल 450.25 315.39 134.85 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें