फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्थापना दिवस पर उठाईं किसानों की समस्याएं, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Mon, 30 Nov 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बरखेड़ा को ज्ञापन देते किसान यूनियन के पदाधिकारी स्रोत यूनियन कार्यकर्ता
विज्ञापन
बरखेड़ा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से रविवार को बरखेड़ा बीडीओ कार्यालय के सामने संगठन का स्थापना दिवस और जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष पातीराम कश्यप ने किया। दोपहर में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी बरखेड़ा को सौंपकर किसानों और जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने गौतमबुद्धनगर की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शिवराज सिंह से संपर्क करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष पातीराम कश्यप ने बजाज चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान कराने, किसानों को मुफ्त मैली उपलब्ध कराने और नए गन्ने की खरीद का भुगतान तत्काल करने की मांग उठाई। सरदार गुरविंदर सिंह, आलोक सक्सेना सहित संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें