बीसलपुर। आर्य समाज भवन में रविवार की शाम आर्य समाज की नई कमेटी का गठन किया गया। विजय कुमार प्रधान और लाल बहादुर दोबारा मंत्री मंत्री बनाए गए। धर्मपाल उप मंत्री, उग्रसेन कोषाध्यक्ष, भूप राम वेदार्थी आय व्यय निरीक्षक और हर स्वरूप पुस्तकालय अध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसके अलावा निर्भय सक्सेना, डॉ. राजेश कुमार, शिव कुमार और बाबूराम मौर्य कार्यकारिणी सदस्य, मोहन स्वरूप, भूपराम वेदार्थी, डॉ. राजेश कुमार और विजय कुमार जिला प्रतिनिधि सदस्य मनोनीत किए गए। बैठक में आर्य समाज के काफी सदस्य मौजूद रहे। संवाद