फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फार्मर्स क्रिकेट क्लब कटमटा ने 6 विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार को क्रिकेट क्लब अमरिया और फार्मर्स क्रिकेट क्लब कटमटा के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें कटमटा की टीम छह विकेट से विजेता बनी।
विज्ञापन

अमरिया क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मर्स क्रिकेट क्लब कटमटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 ओवरों में 4 विकेट खोकर 110 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। फार्मर्स क्रिकेट क्लब कटमटा की ओर से तनु ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने 2 विकेट भी हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें