फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिंचाई करने गया किसान लापता, पड़ोसी पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। खेत में गन्ने की सिंचाई करने गया किसान बृहस्पतिवार शाम लापता हो गया। किसान के भाई ने पूर्व में हुए विवाद के चलते पड़ोसी पर आरोप लगाया है। भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किसान की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन




गांव जटपुरा निवासी इकरार शाह ने बताया कि उसका भाई एजाज शाह बृहस्पतिवार को पंपिंग सेट लेकर गन्ने की सिंचाई करने गया था। खेत में पड़ोसी किसान से इंजन लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसके भाई को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इकरार ने बताया कि उसका भाई बृहस्पतिवार शाम को खाना खाने के बाद नौ बजे फिर खेत गया था। इसके बाद लापता हो गया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि किसान की गुमशुदगी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें