फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली निकालते वक्त रोटावेटर में फंसा किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी, शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन

दियोरिया। खेत की जुताई करते वक्त रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र बबलू सोमवार की सुबह गांव के ही प्रेम नरायन के खेत में रोटावेटर से जुताई कर रहा था। खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में पराली फंस गई। बबलू ने सीट पर बैठे-बैठे ही रोटावेटर में फंसी पराली निकालने की कोशिश की। इसी बीच वह भी किसी तरह रोटावेटर में फंस गया। साथी प्रेम नरायन ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। मौके पर ही बबलू की मौत हो गई। हादसे का शोर मचते ही आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर परिवार वाले भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ लल्लन सिंह, दियोरिया कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हादसे के बाद पत्नी नंदरानी, मां प्रेमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के दो वर्षीय पुत्र अर्जुन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें