फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 11 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गजरौला के ग्राम घेरा रिछौला निवासी 26 वर्षीय किसान धर्मपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बरेली से आए मृतक के ससुराल वालों ने तहेरे भाई व अन्य रिश्तेदारों पर जहर देकर किसान की हत्या करने का आरोप लगाया है। गजरौला पुलिस को मामले की तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की गई है। 
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के घेरा रिछौला गांव के निवासी 26 वर्षीय धर्मपाल पुत्र नेमचंद खेती करते थे। मंगलवार सुबह तहेरे भाई भीमसेन ने किसान को जिला अस्पताल भर्ती कराया था। जहां उसकी इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बरेली के क्योलडिय़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अफजला निवासी ससुर रामभरोसे लाल ने किसान  धर्मपाल की मौत पर उसके रिश्तेदारों पर जिला अस्पताल परिसर में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। ससुर रामभरोसे का कहना है कि मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी हेमादेवी और मृतक की पत्नी सुषमा जिला अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि यहां मौजूद युवक के रिश्तेदारों ने किसान से मिलने ही नहीं दिया। कमरे को अंदर से बंद किए रहे और बाद में शव बाहर छोड़कर भाग गए। ससुराल वालों का आरोप है कि किसान की जहर देकर हत्या की गई है। पत्नी सुषमा की ओर से तहरीर गजरौला पुलिस को देकर पोस्टमार्टम की मांग की है। एसओ गजरौला विवेक त्रिवेदी ने बताया कि महिला से पति के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरने की सूचना दी गई है। तहरीर में हत्या की आशंका जाहिर नहीं की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें