फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से मिले किसान नेता, कहा- नहीं मिल रहा समर्थन मूल्य

Sat, 11 Oct 2025 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि  किसान धान न बिकने से परेशान हैं। मंडियों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल पा रहा है। बिचौलिये फायदा उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंचे किसान नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों की समस्याओं और धान खरीद में गड़बड़ियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी शनिवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने जिला कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम और एसपी से मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। चढ़ूनी ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली, किसानों की धान बिक्री की समस्या दूर की जाए और दूसरी, जिलाध्यक्ष के साथ हुए गोलीकांड की निष्पक्ष जांच हो।

विज्ञापन


चढ़ूनी ने कहा कि इस समय न सिर्फ पूरनपुर, बल्कि पूरे प्रदेश के किसान धान न बिकने से परेशान हैं। मंडियों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में धान खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं। कुछ व्यापारी किसानों से सस्ता धान खरीदकर उसे सरकारी खरीद के रूप में दिखा रहे हैं और सरकार से पूरी कीमत वसूल रहे हैं। इससे किसानों को मजबूर होकर सेलर (निजी खरीदारों) को धान बेचने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। 

डीएम ने कहा- गोदामों की कराई जाएगी जांच 
उन्होंने कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि हर किसान का धान एमएसपी पर ही खरीदा जाए। डीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए खरीदारों के गोदामों की जांच कराने और सरकारी खरीद की सच्चाई परखने का आश्वासन दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष पर हुई गोलीकांड की घटना पर चढ़ूनी ने पारदर्शी जांच की मांग रखी, जिस पर एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें