ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किसान गांव नदहा निवासी 45 वर्षीय बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बलवीर सिंह घर से धार्मिक स्थल को आ रहा था। घटना से बलवीर के परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन मृतक के परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
घटना आसाम हाइवे गांव मोहनपुर गुरुद्वारा के समीप शुक्रवार को अपराह्न करीब एक बजे हुई। गांव नदहा निवासी किसान 45 वर्षीय वलवीर सिंह साइकिल से गांव से मोहनपुर गुरुद्वारा में मत्था टेकने आ रहा था। बलवीर सिंह गुरुद्वारा के समीप पहुंच चुका था। इस दौरान पूरनपुर की ओर से आए ट्रक ने उसे रौद दिया। बलवीर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना पर एसआई विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरोगा विजयपाल सिंह ने बताया कि बलवीर तीन भाईयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि बलवीर सिंह घर से साइकिल पर सवार होकर मोहनपुर गुरुद्वारा में मत्था टेकने को आ रहा था। परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। साथ ही बताया कि साइकिल फिसलने से घटना हुई है।