फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। माधोटांडा के गांव रमनगरा निवासी किसान गुरमीत सिंह (65) का शव हजारा थाने के गांव बाजार घाट के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर हजारा पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गुरमीत सिंह करीब एक दशक से हजारा थाने के गांव टाटरगंज में रहकर ठेका और बटाई पर खेती करते थे। बुधवार को गुरमीत परिजन को खेत पर जाने की जानकारी देकर घर से निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। तब गांव बाजार घाट के समीप सड़क किनारे किसान का शव मिला। एसओ हजारा परमेंद्र सिंह ने बताया कि गुरमीत के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं थे। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें