फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौकरी के नाम पर 3.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को थमाया एयरफोर्स का फर्जी नियुक्ति पत्र, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरखेड़ा। गांव पतरासा कुंवरपुर निवासी रंजीत कुमार ने शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाने के गांव बड़ागांव निवासी चार लोगों पर नौकरी के नाम पर 3.50 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज कराए गए मुकदमे में रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार ने नौकरी के नाम पर 3.50 लाख लिए और एयरफोर्स का नियुक्ति पत्र दे दिया। बरेली एयरफोर्स कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि ठगी में राजेश कुमार के साथ उसके दो भाई व एक अन्य व्यक्ति नीरज भी शामिल था। थाना प्रभारी अरिवंद चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर राजेश कुमार, राजीव कुमार, विक्की व नीरज के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


चार आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बरखेड़ा। करोड़ चौकी के गांव पचपेड़ा शाहपुरा निवासी विमला देवी ने कोर्ट के आदेश से चार आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। बताया कि गांव पुरनापुर गाजीपुर प्लाट पर शकील अहमद, राजाराम, आमोद वैश्य व बेचेलाल ने जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। जबकि इस जमीन का बैनामा उन्होंने करीब छह वर्ष पहले कराया था। थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बेचेलाल, राजाराम, आमोद वैश्य व शकील अहमद पर मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें