पूरनपुर। गालियां देने के विरोध पर लखीमपुर के गांव भानपुरी के किसान राजेश कुमार की पिटाई कर घायल कर दिया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। हजारा पुलिस ने राजेश की ओर से गांव टाटरगंज के गंगा सिंह, उसकी पत्नी मंजीत कौर और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 21 अक्तूबर की है। राजेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका खेत हजारा थाना के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में है। घटना के समय खेत की जुताई कर रहा था। खेत के पड़ोसी गंगा सिंह, उसकी पत्नी मंजीत कौर और दो अन्य ने गाली-गलौज कर खेत जोतने से मना किया। गालियां देने के विरोध पर उक्त आरोपियों ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद