फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंखा बंद, जनरेटर में तेल नहीं....गंदगी की भरमार

Mon, 13 May 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
माधोटांडा सीएचसी में निरीक्षण के दौरान स्टाफ से जानकारी करते डीएम संजय कुमार सिंह । स्रोत - स्ट
विज्ञापन
कलीनगर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए रविवार सुबह सात बजे डीएम संजय कुमार सिंह माधोटांडा सीएचसी पहुंच गए। डीएम को देख मौजूद स्टाफ में खलबली मच गई। करीब 20 मिनट तक डीएम ने निरीक्षण किया। परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार सिंह ने सबसे पहले लेबर रूम का निरीक्षण किया। कक्ष में एक मरीज के साथ उसके तीमारदार मौजूद मिले। डीएम ने सुविधाओं की जानकारी की, कक्ष में पंखा बंद होने पर वजह पूछी। जिसपर मरीज द्वारा ही पंखा बंद करवाने की बात कही गई। डीएम ने जनरेटर सुविधा के बारे में जानकारी की, मौके पर जनरेटर में तेल नहीं पाया गया। जिसपर तेल की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स से भी डीएम ने जानकारी की। इसके बाद मुख्य भवन का निरीक्षण किया। गंदगी देख डीएम नाराज हुए। आदेश दिया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। इसके बाद चिकित्सक के बारे में जानकारी ली। वहां मौजूद फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने बताया कि चिकित्सक एक माह की छुट्टी पर हैं, उनके स्थान पर अन्य चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है। करीब बीस मिनट रुकने के बाद डीएम रवाना हो गए। निरीक्षण को लेकर अस्पताल स्टाफ में खलबली मची रही। इसके बाद काफी देर तक सफाई कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें