बरखेड़ा। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सीएचसी का निरीक्षण हुआ। टीम ने सीएचसी पर दो घंटे से ज्यादा रुककर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण की शुरुआत सुबह 11 बजे इमरजेंसी वार्ड से की गयी। जहां सभी अभिलेखों को देखने के बाद में ओपीडी देख रहे चिकित्सक के रूम में जाकर मरीजों से सरकार की ओर से दी जा रही दवाइयां एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई।
लेबर रूम, महिला वार्ड, पैथोलॉजी लैब आदि का निरीक्षण किया गया। शाहजहांपुर से आए डॉ. तौकीर ने बताया कि निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। राज्य स्तर की ओर से सीएचसी बरखेड़ा के निरीक्षण लिए टीम गठित की गई थी। इसमें शाहजहांपुर के डॉ. तौकीर, फर्रुखाबाद के डॉ. इमरान और डॉ. फिरोज शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्राभारी डॉ. लोकेश गंगवार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद