फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिजन बोले- प्राचार्य लिखित शिकायत को दबा गईं, आरोपी को हो फांसी

Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में खड़े छात्रा क​शिश के परिजन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की चाकू मारकर हत्या के मामले में बुधवार को परिजनों का गुस्सा खुलकर सामने आया। कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि छात्रा ने आरोपी की हरकतों की लिखित शिकायत कॉलेज प्रशासन से की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए और घटना हत्या तक पहुंच गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के मामले में बुधवार को उसके परिजन न्याय की मांग लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी विकास पटेल ने बताया कि कशिश उनकी भतीजी थी। बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ उसका दाखिला पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल कोर्स में कराया गया था। वह पढ़ाई में बेहद मेहनती और होनहार छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि सागर सिंह काफी समय से कशिश को परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर कशिश ने पिछले दिनों कॉलेज की प्राचार्य को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि शिकायत पर समय रहते सख्ती दिखाई जाती तो आरोपी के हौसले नहीं बढ़ते। विकास पटेल ने बताया कि वह कशिश के माता-पिता, मौसा और अन्य रिश्तेदारों के साथ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें