फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रचार-प्रसार न होने से फैमिली आईडी कार्ड योजना फ्लाॅप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने रोजाना मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। प्रचार-प्रसार न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों केे फैमिली आईडी कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। गत 22 दिनों में एक भी कार्ड नहीं बना है।


स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों के समान यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को जुलाई के अंतिम सप्ताह में क्षेत्र के सभी राशनकार्ड विहीन लोगों के फैमिली आईडी कार्ड बनवाने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही अधीक्षक ने स्वास्थ्य केंद्र के एक कक्ष में सारा बंदोबस्त करा दिया और कर्मचारी भी नियुक्त कर दिए।
विज्ञापन

अधीक्षक के अनुसार उन्होंने पूरे क्षेत्र में विभाग के ग्रामीण कर्मचारियों के माध्यम से इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी करा दिया। बावजूद इसके पहली अगस्त से अब तक एक भी कार्ड नहीं बना है। इससे साफ जाहिर है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं हुआ है। इधर, अगस्त में भी आईडी कार्ड न बनने से विभागीय अधिकारी चिंतित हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शर्मा ने निर्देश दिए कि अभियान की दैनिक रिपोर्ट उनके कार्यालय में भेजी जाए। इस बावत स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से नगर और ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना का दोबारा प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें