रोटरी मेले में बनाया गया अस्थाई स्वागतद्वार आंधी में गिर गया। इसकी चपेट में आकर दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
रामा इंटर कालेज में रोटरी क्लब की ओर से तीन दिवसीय दशहरा मेला आयोजित किया गया था। इसका मंगलवार रात समापन किया गया। मेला समाप्त होने के बाद भी मार्ग पर बनाए गए स्वागतद्वार नहीं हटवाए गए। बुधवार दोपहर आंधी, बारिश आने के दौरान एक स्वागतद्वार गिर गया। इसके नीचे दबकर मोहल्ला मदीनाशाह निवासी 30 वर्षीय गोविंद और मोहल्ला तखान निवासी 22 वर्षीय विनोद घायल हो गए।