फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फकीर बाबा ने टाइगर को पटखनी देकर जीती कुश्ती

विज्ञापन
बरखेड़ा मेला के दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। कस्बे में चल रहे 10 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के छठे दिन सोमवार को हुए दंगल में दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एक कुश्ती बराबरी पर छूटीं, लेकिन कुछ मुकाबलों में पहलवानों के दांव-पेंच ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान पहलवान फकीर बाबा ने टाइगर पहलवान को पटखनी देकर कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती थापा ओर देवा बनारस पहलवान के बीच हुई। कुश्ती में थापा ने बाजी मारी। लक्ष्मण दास और बबलू पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। अकरम अंसारी और ऐपिल पहलवान के बीच हुई रोमांचक कुश्ती में ऐपिल पहलवान ने बाजी मारी। इसके अलावा 1100 रुपये की इनामी कुश्ती ऐपिल पहलवान और डोंगरा के बीच हुई। इसमें डोंगरा की जीत हुई। विजयी रहे सभी पहलवानों को दंगल कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें