फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में फर्जी पास लगी कार पकड़ी, चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस और मजिस्ट्रेटों की तैनाती है। आवाजाही भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। प्रशासन से मिले पास को ही छूट है। फिर भी इस एरिया में फर्जी पास से जुड़ा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ दुबे राजकीय इंटर कॉलेज के पास लॉकडाउन का जायजा ले रहे थे। तभी नया गांव हैदराबाद गांव के निवासी गुरमीत सिंह कार से आए। उसमें पास चिपका था। इसमें कृषि कार्य के लिए वाहन प्रयोग में लाने की बात लिखी थी। चेक करने पर पास एसडीएम से जारी करना बताया गया। एसडीएम का कहना था कि उन्होंने इस तरह का कोई पास जारी ही नहीं किया। फर्जी पास मिलने के बाद कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें