फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करने वाले दस शिक्षक जांच के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करने वाले जनपद में कार्यरत 10 शिक्षक जांच के घेरे में आए हैं। शासन से सूची मिलने के बाद शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्रों की फाइल जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही प्रमाण पत्रों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में फर्जी शिक्षिकों की चल रही एसआईटी जांच में वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करने वाले शिक्षकों की सूची जारी की है। इसमें जनपद के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय माफी में कार्यरत सुदेश कुमार, बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धौरा पट्टी के प्रदीप कुमार, पूरनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया बालकरनपुर के कपिल देव, प्राथमिक विद्यालय माकरनंदपुर के हरदीप सिंह, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के नीरज गोस्वामी, अमरिया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसी के रियाज अहमद, बीसलपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय के अखिलेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय गजरौला के प्रदीप सिंह, बरखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय आमडार की आकांक्षा यादव का नाम सामने आया है। सूची मिलने के बाद बीएसए देवेंद्र स्वरुप ने शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि शासन से आई सूची में 10 शिक्षकों के नाम सामने आए हैं। इन शिक्षकों के अभिलेख जमा कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें