फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तियां दाखिल न होने के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2015 10:43 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रधान पद आरक्षण को लेकर आपत्तियां दाखिल करने वाले लोगों को भटकना पड़ रहा है। ब्लाक मुख्यालय पर आपत्तियां न लेने पर सोमवार को  तमाम लोग घंटों भटकते रहे। इससे पहले आपत्तियां दाखिल होने की सही जानकारी न मिलने पर लोगों ने ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए आरक्षण तय कर अनंतिम सूची 26 सितंबर को चस्पा की गई थी। सूची देखने वाले सोमवार को भी ब्लाक कार्यालय पर जुटे। सोमवार को तमाम लोग आरक्षण के विरोध में आपत्ति दाखिल करने को ब्लाक कार्यालय पहुंचे, लेकिन आपत्तियां दाखिल नहीं हुई। लोगों को घंटों वहां भटकना पड़ा। इससे नाराज लोगों ने आपत्तियां दाखिल न होने के विरोध में ब्लाक कार्यालय मेें प्रदर्शन किया।
लोगों ने कहा कि आपत्तियां दाखिल करने की जानकारी पर कर्मचारी इधर, उधर टरकाते रहे। कुछ कर्मचारियों का कहना था कि आरक्षण जब पीलीभीत से तय हुआ है तब आपत्तियां भी  पीलीभीत ही जमा होगी। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार, लालाराम, अजय कुमार, राजीव कुमार, जसपाल, मलखान सिंह, अमेंद्र, जगदीश सिंह आदि थे। कार्यवाहक बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आपत्तियां जमा करने को एक ग्राम पंचायत अधिकारी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें