फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर के युवक से लंदन से फोन कर मांगी गई रंगदारी

विज्ञापन
मलकीत सिंह।
विज्ञापन
पूरनपुर। घुंघचाई थाना के गांव घनश्यामपुर निवासी युवक से लंदन से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आतंकियों ने उसे ग्रेनेड फेंकने, हथियारों के साथ की फोटो भी भेजी। रुपये न देने पर भारत में ही हत्या करा देने की धमकी दी। रंगदारी मांगने के मामले में भी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धृू का नाम सामने आया है। युवक को शक है कि मारे गए आतंकी कहीं उसकी हत्या करने तो नहीं आए थे। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने आईलेट संचालक साथी के साथ पूरनपुर कोतवाली पहुंचे गांव घनश्यामपुर निवासी मलकीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके यूके में रहने और लौट कर घर आने के बाद आतंकियों ने फोन कर रंगदारी मांगी। आतंकियों से मुठभेड़ से कुछ दिन पहले भी उसकी भारत में ही हत्या कराने की धमकी दी गई। मलकीत ने बताया कि सात सितंबर को रिंंदा नाम के व्यक्ति ने उसे फोन कर 10 लाख रुपये मांगे।
उसने रुपये न होने की बात कहकर उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसके एक घंटे बाद सिद्धू नाम के व्यक्ति ने फोन कर कुछ महीने पहले आतंकी घटना में ग्रेनेड फेंकने के फोटो डालकर रंगदारी मांगी। एक खाते का लिंक भी उसे भेजकर रुपये डालने को कहा गया। इसके बाद 10 सितंबर को वह लंदन पहुंच गया। लंदन में मीडिया से जुड़ने के साथ पढ़ाई भी कर रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद कई बार अलग-अलग नंबरों से फोन कर उससे कभी 10 तो कभी 15 लाख रुपये की मांग की गई। लंदन में होने के दौरान छह दिसंबर को फतेह सिंह बागी नाम से फोन करने वाले ने उसे आतंकियों का हथियार लिए फोटो डालकर रुपये मांगे। रुपये न देने पर भारत पहुंचने पर उसे मरवा देने की धमकी दी गई। 16 दिसंबर को भारत वापस आ गया।
मलकीत का तर्क है कि कहीं आतंकी उसे ही तो मारने नहीं आए थे। मलकीत सिंह ने यह भी बताया कि आतंकियों ने उसे ही नहीं नगर के कई आईलेट सेंटर संचालकों को फोन कर रंगदारी मांगी है। शुक्रवार को एसपी से कोतवाली मिलने पहुंचे मलकीत से पुलिस ने जानकारी की। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि आरोप की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें