फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम की एक्सईएन और परियोजना निदेशक से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। योजनाओं को लागू कराने में लापरवाही बरते पर डीएम ने जल निगम की एक्सईएन कुमकुम गंगवार और आवासों का कार्य पूरा न होने पर परियोजना निदेशक अनिल कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा बीएसए और डीपीआरओ को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 221 आवासों का निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं कराया गया। परियोजना निदेशक को पंद्रह दिन के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने पुलकित खरे ने चेतावनी दी है कि अगर कार्य पूरा नहीं हुआ तो शासन में कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
जल निगम के द्वारा हर घर जल योजना के तहत चयनित ग्रामों में 6589 कनेक्शन करे जाने थे। समय पूरा होने के बाद महज 96 कनेक्शन ही कराए जा सके। इसपर डीएम ने एक्सएईन कुमकुम गंगवार से स्पष्टीकरण तलब किया। पंद्रह मई तक कनेक्शन पूरे कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के साथ अधिशासी अभियंता जल निगम को भी प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने और विभागीय कार्रवाई के लिए शासन में संस्तुति करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मिशन कायाकल्प योजना के तहत 19 पैरामीटर के कार्यों को पूर्ण करते हुए फीडिंग पोर्टल पर करना था। विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला राज पंचायत अधिकारी को संयुक्त रूप से पूर्ण कराते हुए फीडिंग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाना था। योजना में प्रगति संतोषजनक न होने के कारण डीएम ने सीडीओ को दोनों अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जल्द कार्य पूरा कराने को कहा।
आवास निर्माण पूरे न होने पर परियोजना निदेशक और जल निगम द्वारा कनेक्शन पूरा न कराए जाने पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा है। समय से कार्य पूरे न होने पर बीएसए और डीपीआरओ को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें