फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्वास्थ्य महिला कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीएच में पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश का मामला
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में शुक्रवार सुबह रुपयों के विवाद को लेकर महिला कर्मी की ओर से पेट्रोल डालकर आत्महत्या के प्रयास व पैसों के लेनदेन में आरोपी दोनों ही पक्षों की महिला कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
शुक्रवार सुबह जिला महिला अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में मरीज सहायक के पद पर ड्यूटी कर रहीं मीना कुमारी ने घर से पेट्रोल लाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही की सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से घटना टल गया। पीड़िता महिला का आरोप था कि उसके साथ में टीकाकरण कक्ष में ही सेवाएं दे रहीं सुनीता के बेटे ने उससे 9 लाख से अधिक की धनराशि विदेश में पढ़ाई के नाम पर ली, जिसकी जानकारी मां-बेटे दोनों को थी, लेकिन अब वह उसका पैसा वापस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पेट्रोल डालने की घटना को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा को मामले की रिपोर्ट दी। प्राचार्य के निर्देश पर सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने आउटसोर्सिंग कर्मियों की कार्यकारी संस्था को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर कार्यकारी संस्था की ओर से दोनों महिलाओं से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें