फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडलीय चयन ट्रायल के लिए जिले के जूनियर तैराकों के नाम हुए तय

विज्ञापन
गांधी स्टेडियम के तरुणताल में चयन प्रक्रिया में भाग लेते प्रतियोगी। स्रोत विभाग। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम के तरणताल में हुए चयन ट्रायल में 35 बालक-बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा, रविवार को बरेली में देंगे ट्रायल
विज्ञापन

पीलीभीत। लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य जूनियर बालक-बालिका चैंपियनशिप के लिए शनिवार को गांधी स्टेडियम स्थित तरणताल में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया है। इसमें 35 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी संघ के समन्वय से तीन से पांच जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका तैराकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसको लेकर जिला तैराकी संघ और जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में ग्रुप-एक (वर्ष 2008-09) एवं ग्रुप-दो (वर्ष 2010-11) के करीब 35 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जिला तैराकी संघ के उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र नाथ मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला तैराकी संघ की अवैतनिक सचिव भावना मिश्रा एवं जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने बताया कि ग्रुप-दो बालक वर्ग में 50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल में शिखर त्रिपाठी का चयन किया गया। वहीं, ग्रुप-दो बालिका वर्ग में 50 मीटर एवं 100 मीटर फ्री स्टाइल तथा 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा के लिए श्रेया वैभवी सिंह ने चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी रविवार को डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में सर्वेंद्र नाथ शुक्ल, महेश तिवारी, अंकिता कुमारी और आकाश गंगवार का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें