फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल में आग की घटनाएं रोकने के लिए अभ्यास शुरू

विज्ञापन
माला जंगल में आग बुझाने का अभ्यास करते वनकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी की दस्तक के साथ जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को माला रेंज में रेंजर के नेतृत्व में आग से बचाव का अभ्यास किया।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व में माला, महोफ, बराही, हरीपुर और दियूरिया रेंज में कुल 195 फायर लाइन बनाईं जाएंगी। इन फायर लाइनों के जरिए जंगल में मौजूद सूखी घास, पत्तियां और अन्य ज्वलनशील पदार्थों को हटाया जाएगा। इससे आग फैलने की संभावना कम हो सके। वन में आग लगने की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वन कर्मचारियों को आग बुझाने, त्वरित बचाव कार्य और निगरानी के विशेष प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को माला रेंज में रेंजर रोबिन सिंह ने अपनी टीम के साथ वनाग्नि से निपटने का अभ्यास किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि विभागीय सतर्कता के साथ ही आग से बचाव को लेकर ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा। खेतों के अवशेष जलाते समय पूरी सतर्कता बरतने, जंगल और उसके आसपास सिगरेट, बीड़ी या माचिस जैसी ज्वलनशील वस्तुएं न फेंकें। आग या धुएं की जानकारी तुरंत वन विभाग को देने पर जोर दिया जाएगा। सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए पीटीआर मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें