फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षाएं शुरू, एक नकलची दबोचा

Tue, 10 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के उपाधि महाविद्यालय, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय व जेएमबी इंस्टीट्यूट स्थित परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को बीकॉम की परीक्षाएं हुईं। नकलविहीन परीक्षा कराने को परीक्षा केंद्राें के गेेटों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में बीकाम प्रथम वर्ष के 399, दूसरी पाली में बीकाम  तृतीय वर्ष के 437 और तीसरी पाली में 433 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। तीनों पालियों में कुल 31 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

इधर दूसरी पाली में विश्वविद्यालय से आए डॉ. जेएन मौर्या व डॉ. विजय बहादुर यादव ने परीक्षाकेंद्र में छापेमारी कर परीक्षा का जायजा लिया। महाविद्यालय में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में भी तीनों पालियों में परीक्षा हुई। प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि प्रथम पाली में 108 परीक्षार्थी, दूसरी पाली में 96 व तीसरी पाली में 94 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि तीनों पालियों में मात्र एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रही।
इधर जेएमबी स्थित परीक्षाकेंद्र में प्रथम पाली में 407, दूसरी पाली में 240 और तीसरी पाली में 213 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा केंद्र पर 18 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।  यहां विश्वविद्यालय से आए उड़ाका दल ने प्रथम पाली के दौरान छापेमारी कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

पूरनपुर। स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय और गन्ना कृषक महाविद्यालय में पहले दिन 701 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय में एक विद्यार्थी नकल करते पकड़ा गया। स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना सिंह ने बताया कि सोमवार को बीकाम प्रथम वर्ष के 296, बीकाम द्वितीय वर्ष के 109 और बीकाम फाइनल के 239 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बीकाम प्रथम वर्ष के सात और द्वितीय वर्ष के दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि बीकाम प्रथम वर्ष के एक परीक्षार्थी को महाविद्यालय के सचल दल ने हस्त लिखित नकल की पर्ची के साथ पकड़ लिया। गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में द्वितीय पाली में 48 परीक्षार्थियों ने ऊर्दू की परीक्षा दी। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें