फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक विकास भवन पहुंचे डीएम, हड़कंप

Tue, 10 Mar 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान सीवीओ, डीपीआरओ, सहायक निदेशक मत्स्य सहित कई अधिकारी और कर्मचारी गायब मिले। इस पर उन्होंने सीडीओ से भी नाराजगी व्यक्त की साथ ही अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश डीडीओ को दिए।
विज्ञापन

होली के त्योहार के बाद भी विकास भवन के अधिकांश अधिकारी कर्मचारी छुट्टी से वापस नहीं लौटे। इस पर सोमवार को डीएम दोपहर करीब 12.30 बजे अपने कार्यालय से उठकर विकास भवन पहुंचे और एक तरफ से सभी कार्यालयों में घूमकर निरीक्षण शुरू कर दिया। डीएम के विकास भवन पहुंचने की सूचना पर हड़कंप मच गया और उधर बैठे अधिकारी कर्मचारी अपनी सीट की ओर भागते नजर आए। सभी कार्यालयों के निरीक्षण में सबसे बुरा हाल डीपीआरओ व सीवीओ कार्यालय का मिला। यहां दोनों अधिकारी के साथ आधे से अधिक स्टाफ नदारत था। जिला समाज कल्याण (विकास) और मत्स्य विभाग में भी कमोवेश यही हाल था। इन दोनों कार्यालयों में भी अधिकारी व कर्मचारी गायब थे। निरीक्षण के दौरान डीएम को कार्यालयों में रखरखाव और तमाम तरह की अव्यवस्थाएं भी मिलीं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने सीडीओ की फटकार लगाते हुए विकास भवन का समय समय पर निरीक्षण करने और अनुपस्थित मिले अधिकारी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें