फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री धीरेंद्र सहाय का लखनऊ में निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 70 के दशक में राज्य सरकार में मंत्री रहे 91 वर्षीय धीरेंद्र सहाय का बृहस्पतिवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह कई दशक से परिवार समेत लखनऊ के गोमती नगर में रह रहे थे। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

धीरेंद्र सहाय 70 के दशक में राज्य सरकार में कृषि और सिंचाई मंत्री रह चुके हैैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीक रहे। उनकी पहचान ईमानदार नेता के तौर पर थी। पूर्व मंत्री के निधन की खबर मिलते ही उनके रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने बताया कि धीरेंद्र सहाय ने जनपद के विकास के लिए काफी काम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें