फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा के बीच वेयर हाउस में रखवाईं ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मतगणना समाप्त होने के बाद मंगलवार देर रात सुरक्षा घेरे में ईवीएम को कलक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में रखवाने का काम शुरू कराया गया। देर रात तक उनको वेयरहाउस में शिफ्ट करा दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

19 अप्रैल को मतदान होने के बाद विधानसभा क्षेत्रों से ईवीएम को मंडी में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया था। मंगलवार को मतगणना होने पर उनको मतगणना पंडाल में लाया गया। यहां मतगणना समाप्त होने के बाद सभी 1521 ईवीएम को सुरक्षा के घेरे में कलक्ट्रेट में बने वेयर हाउस में भेजने का काम शुरू किया गया।
मंगलवार देर रात तक उनको वेयर हाउस में रखवाया जाता रहा। जिम्मेदारी निभाने वालों की ओर से इसका प्रमाणपत्र भी ले लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया मंगलवार की देर रात तक सभी ईवीएम को वेयर हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें