ईवीएम रवाना कराती उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया । संवाद
मंडी समिति में विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। उप जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया। बाद में स्ट्रांग रूम में उनको विधानसभा वार सुरक्षित रखवा दिया गया।
19 अप्रैल को जिले में पहले चरण में मतदान होना है। प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर मंडी समिति में चारों विधानसभा के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं से मतदान के लिए ईवीएम को पोलिंग पार्टी के साथ भेजा जाएगा।
शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने अपनी मौजूदगी में वेयर हाउस से ईवीएम को वाहनों में लोड कराया। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उनको मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। स्ट्रांग रूम पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया।
......
विधानसभा वार यह है मशीनों की स्थिति
विधानसभा कंट्रोल यूनिट वीवी पैट
पीलीभीत 478 524
बरखेड़ा 447 489
बीसलपुर 502 550
पूरनपुर 487 534
.............
वेयर हाउस से ईवीएम को मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में भिजवा दिया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस को तैनात किया गया है।
- ऋतु पूनिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी