फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में हर 8वां मरीज डायरिया से पीड़ित

Sat, 24 May 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
महिला दवा वितरण की कतार पर लगी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में शनिवार को आने वाला हर 8वां मरीज डायरिया से पीड़ित था। ओपीडी में डॉक्टर के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। पहले दिखाने के लिए उनके बीच धक्का-मुक्की की भी स्थिति रही। डॉक्टरों ने बताया कि तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे से ही जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई। ओपीडी कक्ष संख्या 12 व 13 के बाहर मरीज कतार में खड़े थे। 12 सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी में लगभग 150 से ज्यादा मरीज डायरिया से परेशान दिखे। तीन से चार मरीज भर्ती भी कराए गए। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि डायरिया के मरीजों की संख्या में बढोतरी हो रही है। जरूरी दवाओंं के साथ मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। भर्ती मरीजों की संख्या अभी कम है। गर्मी में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। पानी खूब पीये। तला-भुना खाने से परहेज करें। धूप में घर से बाहर निकलें तो सिर ढक कर रखें।

महिला दवा वितरण की कतार पर लगी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें