फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नए पुल का निर्माण न होने पर भी अब नहीं होगा ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के जर्जर पुल की मरम्मत का शुरू हआ कार्य । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे के हरदोई ब्रांच नहर पर नया पुल बनाया जा रहा है। ऐसे में पुराने जर्जर पुल से वाहनों का आवागमन संभव न होने से ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर अफसर असमंजस में थे। फिलहाल अब ट्रैफिक डायवर्जन नहीं करना होगा। पुराने जर्जर पुल की मरम्मत को स्वीकृति मिलने के बाद 35 लाख रुपयों से मरम्मत शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर का पुल जर्जर होने से उसके समीप स्वीकृति मिलने के बाद करीब एक साल पहले पुल का निर्माण शुरू कराया गया। नहर के अंदर पिलर खड़े कर दिए गए तो दोनों ओर सड़क निर्माण के लिए मिट्टी का भराव भी कर दिया गया। इस समय भी पुल का निर्माण जारी है।
इधर, नया पुल का निर्माण पूरा न होने और पुराने पुल के जर्जर होने के कारण उसके ऊपर से वाहनों का आवागमन बंद होने की आशंका पर ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनानी शुरू की गई। ऐसे में वाहन स्वामियों को कई किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने, दूसरी ओर से रेलवे के अंडरपास रास्तोंं से वाहनों का आवागमन न होने को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर अफसर असमंजस मेें थे।
विज्ञापन

इसी के चलते एनएच के अफसरों ने पुराने जर्जर पुल की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा। जिस पर पुराने पुल की मरम्मत को स्वीकृत मिल गई। साथ ही 35 लाख रुपयों से मरम्मत शुरू भी कर दी गई। फिलहाल पुराने पुल के निचले हिस्से में सरियों का जाल बनाया जा रहा है तो साइडों में तार का जाल लगाकर मरम्मत की जा रही है। तय किया गया है कि पुराने पुल से वाहनों का आवागमन होता रहेगा।



नए पुल के पूरा होने में अभी छह महीने लगेंगे। ट्रैफिक डायवर्जन से बचने के लिए पुराने जर्जर पुल की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद 35 लाख रुपयोंं से पुराने पुल की मरम्मत शुरू करा दी गई है। इससे नए पुल का निर्माण न होने तक ट्रैफिक डायवर्जन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें