फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान क्रय का पंजीकरण के बाद भी नहीं हो रहा किसानों का सत्यापन

Thu, 16 Oct 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों ने बताया कि धान क्रय के लिए पंजीकरण तो कराया जाता है, लेकिन सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित होने वाला किसान दिवस बृहस्पतिवार को आयोजित हुआ। जिले के क्षेत्रों से आए किसानों ने डीएम को धान खरीद में आने वाली समस्याओं को बताया। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर कहा कि पंजीकरण के बाद किसानों का जल्द सत्यापन कराया जाए। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि बरखेड़ा चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का लाखों रुपये का भुगतान बकाया है। किसान संचित दीक्षित ने बताया कि सहकारी समितियों में डीएपी व एनपीके खाद उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर उपकृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें