फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गुरमत समागम में 15 लोगों की कराई गई घर वापसी

Thu, 16 Oct 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल का सिख बचाओ-धर्म बचाओ गुरमत समागम शारदा नदी पार गांव बैल्हा के एक धार्मिक स्थल मेंं हुआ। समागम में 15 लोगों की घर वापसी कराई गई।
विज्ञापन


समागम में काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि धर्मांतरण के विरोध में काउंसिल की ओर से आवाज उठाई जाती रही है। लोगों के सहयोग से तमाम लोगों की घर वापसी पहले भी स्वेच्छा से कराई जा चुकी है। बृहस्पतिवार को हुए समारोह में 13 सिख और दो हिंदुओं की घर वापसी कराई गई है। काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह भिंडर ने कहा कि जबरन धर्मांतरण देश के लिए अभिशाप है। समागम के दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
ज्ञापन में जबरन धर्मांतरण कराने वालों को कठोर सजा दिलाने की मांग की गई। काउंसिल के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि इसके अलावा धर्मांतरण को विदेशों से फंडिंग पर रोक लगवाने, स्वेच्छा से घर वापसी करने वालों को सहायता दिलाने आदि की भी मांग शामिल है। समागम में काउंसिल के राष्ट्रीय सलाहकार गुरदयाल सिंह, जरनैल सिंह, जिला संयुक्त सचिव पपेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, सीतापुर के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह छीना, प्रदेश समन्वयक अवधेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें