फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तलाक के बाद भी जमीन हड़पने के लिए बनाया दबाव, दी धमकी

Tue, 21 Jan 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तलाक हो जाने के बाद भी लड़के वालों ने महिला से बच्चे को छीनने की धमकी देने के साथ जबरन जमीन नाम करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अमरिया क्षेत्र के गांव पंडरी कटईया निवासी राजदीप कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री अवनीत कौर का वर्ष 2021 में खली नवादा निवासी हरपाल सिंह से तलाक हो चुका है। तब से पुत्री अवनीत कौर उसके साथ में रह रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि 12 जनवरी 2025 को सुबह आठ बजे उसके मोबाइल नंबर पर काॅल आई। रिसीव करने पर फोन पर हरपाल सिंह बोल रहा था। हरपाल ने धमकी दी कि तुम लोगों से कितनी बार बोला कि जमीन मेरे नाम कर दो, लेकिन नहीं कराई।
पंजाब से आते ही बच्चे को छीनने और महिला व उसकी पुत्री को जान से मारकर जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी। इससे परिवार डरा व सहमा हुआ है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें