फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीना बाद भी बैंक और एटीएम के बाहर लंबी लाइन

Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
एक महीना बाद भी बैंक और एटीएम के बाहर लंबी लाइन
विज्ञापन
नोट बंदी को एक माह का समय पूरा हो चुका है लेकिन बैंक और एटीएम के बाहर लाइन कम नहीं हुई। बैंक शाखाओं में पर्याप्त कैश न आने से लोग परेशान हैं। बुधवार को शहर के इंडियन बैंक को छोड़ सभी एटीएम बंद रहे। अधिकांश बैंक शाखाओं में भी नकदी का अभाव रहा। अमरिया में लोगों ने सड़क पर चक्का भी जाम किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा को बुधवार को एक माह पूरा हो गया। उम्मीद की जा रही थी कि एक माह में लोगों की समस्या कम हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नोट बंदी के पहले दिन से ही जिले में पर्याप्त कैश न आना इसकी प्रमुख वजह है, वहीं कुछ रसूखदार लोगों द्वारा बड़े नोट के बदले छोटे नोटों का स्टाक करने से बाजार में करेंसी की कमी देखी जा रही हैं। बैंक से भुगतान के बाद छोटे नोटों की वापसी नहीं हो रही है। बुधवार को शहर के सभी एटीएम नो कैश के चलते बंद रहे। सिर्फ स्टेडियम रोड पर इंडियन बैंक का एटीएम ही चलता मिला। एलडीएम मनोहर सिंह जनपांगी ने बताया कि रिजर्व बैंक से धनराशि न मिलने के चलते बैंकों को दिक्कत हो रही है। इसके लिए वह रिजर्व बैंक को लिख चुके हैं। पूरनपुर। अधिकांश बैंकों में दोपहर तक ही कैश खत्म हो गया जिससे लोगों को लौटना पड़ा। कुछ बैंकों में कैश खत्म होने पर लाइन में लगे ग्राहकों ने हंगामा भी किया। बैंक ऑफ बड़ौदा में तीन दिन बाद कैश मिलने पर चार हजार रुपये प्रति ग्राहक भुगतान किया गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा से 12 बजे तक भुगतान शुरू न होने पर ग्राहकों ने हंगामा किया। वहीं सिंडीकेड बैंक में बारह 12 बजे, एचडीएफसी में एक बजे, पंजाब एंड सिंध बैंक में 12.30 बजे कैश समाप्त हो गया। अन्य बैंकों में ग्राहकों को मात्र 4-4 हजार का भुगतान किया गया।
बीसलपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं में रुपये जमा करने और निकालने के लिए बुधवार को भी मारा मारी मची रही। पीलीभीत रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने सुबह आठ बजे से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी, जो दिन भर लगी रही।
विज्ञापन

बिलसंडा। बुधवार को बैंकों के खुलने से पूर्व गेट पर लंबी लाइनें लग गईं लेकिन कई जगहों से लोग बैरंग लौटे। पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को भुगतान न होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
अमरिया। कस्बे की जिला सहकारी बैंक पर धनराशि न होने पर ग्राहकों ने हंगामा किया और हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत कराया। प्रबंधक देवेंद्र जोशी ने कहना है कि धनराशि न होने से दिक्कत हो रही है।
कांग्रेसियों ने किया चाय का वितरण
न्यूरिया। बैंक के बाहर नकदी निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों को ठंड से राहत देने के लिए डॉ. महेंदी हसन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चाय का वितरण किया। उनके साथ आशुतोष अग्निहोत्री, नसीम फरीदी, हसमुददीन, राशिद अंसारी, ताजिस, भगवत गंगवार, जाहिद अख्तर, राजेश गुप्ता आदि थे।
शुरू हुई बड़े नोटों की जमाखोरी
पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के बाद रिजर्व बैंक ने दो हजार का नया नोट जारी किया। एक माह में लगभग सभी एटीएम से दो हजार के नोट ही निकले लेकर इनमें से अब पांच प्रतिशत नोट भी वापस बैंक तक नहीं पहुंचे। जानकारों की मानें तो पूंजीपति और धनकुबेरों ने पांच सौ व एक हजार के नोट के बदले अब दो हजार रुपये की नकदी जमा करना शुरू कर दिया है। वहीं आने वाले चुनाव के चलते भी नोटों की जमा खोरी तेजी से हो रही है जिससे मार्केट में छोटे नोटों की कमी हो रही है।
बैंक को लिखकर लगाना होगा सूचना
बैंक में कैश न होने की समस्या से आए दिन ग्राहकों को मासूस लौटना पड़ रहा है। इसके चलते कई जगह धरना प्रदर्शन एवं हंगामा हो रहा है। इसे डीएम ने गंभीरता से लिया है। दो दिन पूर्व बैंकर्स समिति की बैठक में उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को बैंक के बाहर कैश की उपलब्ध अथवा अनुपलब्धता के बारे में लिखकर लगाने के निर्देश दिए। इसमें सुबह बैंक खुलते समय बैंक में कितना कैश है यह भी लिखकर लगाना होगा ताकि धन की उम्मीद लेकर आए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें